औरैया। बुधवार को जिले में 40 सेंटरों पर टीकाकरण अभियान चला। इसमें 4893 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में टीका लगवाने वाले कुल लाभार्थी 3,81422 हो गए हैं। बताया कि बिना स्लॉट बुक कराए टीकाकरण संभव नहीं हैं।
वहीं सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में नए केस अब नहीं मिल रहे हैं। हालांकि तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए लगातार सैंपलिंग कराई जा रही है। स्वास्थ्य टीमों ने बुधवार को जिले में कई स्थानों पर शिविर लगाए। जिसमें 1821 लोगों के सैंपल लिए गए।