फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार शातिर चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। फफूंद थाना पुलिस ने तीन माह पूर्व शहनगरा पंचायत घर से हुई चोरी का खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी गए कंप्यूटर व अन्य सामान के साथ चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गांव शहनगरा स्थित पंचायत घर से लगभग तीन माह पूर्व चोरों ने पांच कंप्यूटर समेत अन्य सामान पार कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि पकड़े गए भूरे उर्फ अजय निवासी राजा का पुरवा फफूंद व सुशील पोरवाल निवासी रामगढ़ दिबियापुर के अलावा दो नाबालिगों ने पंचायत घर शहनगरा से कंप्यूटर समेत अन्य सामान चोरी करने की बात स्वीकार की है।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए सात कंप्यूटरों में चार एलसीडी मॉनीटर, पांच सीपीयू, एक इनवर्टर, चार की बोर्ड, दो माउस बरामद किए हैं।
एसपी ने बताया कि आरोपियों ने थाना क्षेत्र में एक ट्यूबवेल से पंपिंग सेट चोरी किया गया था। ओवरब्रिज के निर्माण स्थल से लगभग दो क्विंटल सरिया चोरी करने का जुर्म कबूला है। एक क्विंटल 30 किलो सरिया भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

पकड़े गए नाबालिग हाईस्कूल व इंटर के छात्र
नाबालिग आरोपियों ने बताया कि वह इंटरमीडिएट व हाईस्कूल के छात्र हैं। इनमें से एक आरोपी ने बताया कि उसके दोस्तों ने उसे रुपयों का लालच दिया था। जिसमें लालच में आकर वह भी उनके साथ चोरी की घटना में शामिल हो गया।
ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
एक नाबालिग ने बताया कि उसने साथी के साथ मिलकर ट्यूबवेल से पंपिंग सेट चोरी किया था। लेकिन जब उसे पता चला कि यह पंपिंग सेट उसके परिचित का है। तो वह उसे लेकर परिचित के पास पहुंचा गया। उसने इस पर माफी भी मांगी। लेकिन उसके परिचित ने पुलिस की गिरफ्त में दे दिया। यहीं से पुलिस को चोरी की घटना का सुराग लगा और चारों पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें