फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अंदर फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मनगर में सोमवार सुबह एक युवक का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। घटना के समय परिवार के लोग घर पर नहीं थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

ब्रह्मनगर निवासी ऋषभ पाठक (25) पुत्र रामबहादुर का शव सोमवार सुबह घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक के बहनोई शिवम दुबे ने पुलिस को बताया कि रविवार को सास शशि पाठक मथुरा गई थी। जिसे बस पर बैठाने ऋषभ स्वयं गया था। ऋषभ की पत्नी भी मायके में है। घर पर कोई नहीं था। सोमवार सुबह जब दूधवाला घर गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर आवाज देने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने उसे जानकारी दी। मौके पर पहुंच दरवाजा तोड़ा तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें