फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने में तीन किसानों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। पराली जलाने पर रोक के बावजूद किसान धान अवशेष पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। तहसील अजीतमल की टीम लगातार क्षेत्र पर नजर रख किसानों को जागरूक कर रही है। इसके बाद भी किसान पराली जला रहे हैं। इसके चलते दो किसानों को पराली जलाने पर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार अभिनव शर्मा ने बताया कि सेटेलाइट के माध्यम से क्षेत्र के किसानों की पराली जलाते फोटो प्राप्त कर बहादुर ऊंचा के किसान रमेश चंद्र, शाहपुर तुम्हरया किसान हरिश्चंद्र एवं बृजेश के खिलाफ नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि रमेश चंद्र पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। शाहपुर तुम्हरिया के किसानों ने जुर्माना नहीं अदा किया है। जुर्माना न अदा करने पर किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों को खेत में पराली न जलाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें