फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को कृषि यंत्रों पर 50 फीसदी तक मिलेगी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के साथ ही धान और गेहूं की कटाई के लिए कृषि विभाग किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान देगा। इससे किसान फसल की आसानी से कटाई, मड़ाई कर सकेंगे। विभाग ने इसके लिए योजना बना ली है। किसानों से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने खरीफ फसल के सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को कृषि यंत्रों पर छूट प्रदान की है। इसके लिए किसान विभाग के पोर्टल www.upagriculture.com पर मंगलवार से आवेदन कर सकेंगे। विभाग एसएमएएम, एनएफएसएम, एनएफएसएम (ओएस) योजना के तहत पंपसेट, रोटावेटर, मल्टीक्रॉप थ्रेसर, पावर चैप, कटर, हैरो, मिनी राइस मिल, पावर टिलर, लेजर एंड लेबर, ट्रैक्टर माउंटेंड स्प्रेसर, डिस्क प्लाऊ, आयल मिल विद फिल्टर प्रेस, स्ट्रा रीपर थ्रेसिंग, स्माल गोडाउन, आलू खुदाई की मशीन पर 50 प्रतिशत तथा कस्टम हायरिंग सेंटर पर 40 प्रतिशत अनुदान दे रहा है। योजना के तहत ग्रामीण उद्यमी, पंजीकृत किसान समिति, कृषि उत्पादन संघ, एनआरएलएम समूह लाभान्वित होंगे।
ऐसे जमा करें चालान
ऑनलाइन टोकन जनरेट करने के बाद जिले के किसानों को किसी भी यूनियन बैंक में जमानत धनराशि जमा करनी होगी। 10 हजार से एक लाख रुपये यंत्र के लिए 2500 रुपये तथा एक लाख से ऊपर के अनुदान वाले यंत्रों के लिए पांच हजार रुपये चालान जमा करना होगा। पोर्टल पर चालान नहीं जमा करना है। यंत्र की खरीद के बाद किसानों को बिल अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

वर्जन
योजना में पहले आओ पहले पाओ के तहत निर्धारित लक्ष्य सीमा के तहत लाभ दिया जाना है। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पोर्टल पर जाकर टोकन जेनरेट करना होगा। इसके लिए किसान को मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इस पर उन्हें मैसेज से बुकिंग की जानकारी दी जाएगी। बजट उपलब्धता के आधार पर किसानों को टोकन कंफर्म करने का संदेश भी भेजा जाएगा। किसान मंगलवार से पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। - डॉ. अशोक कुमार तिवारी, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें