बिधूना (औरैया)। कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार के इनामी व उसके दो सथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने असलहे व नकब लगाने के औजार भी बरामद किए हैं।
बिधूना कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात रूरूगंज चौकी प्रभारी मनीष कुमार के साथ एक फार्म हाउस के पास घेराबंदी कर इनामी समेत तीन आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों में गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामी उमेश सिंह निवासी मझरा थाना राजेपुर जिला फर्रुखाबाद व संतोष निवासी झींझक थाना मंगलपुर कानपुर देहात, सोहनवीर निवासी रूरूकला कोतवाली बिधूना शामिल हैं।
सीओ मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी चोरी की योजना बना रहे थे। उमेश सिंह पर कोतवाली में आठ मुकदमे व किशनी जनपद मैनपुरी में एक मुकदमा दर्ज है। वहीं दूसरे आरोपी संतोष पर बिधूना कोतवाली में दो व किशनी जिले के मैनपुरी में एक मुकदमा दर्ज है। सोहनवीर पर बिधूना कोतवाली में नौ मुकदमे दर्ज हैं।