फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: पुलिस पर हमला, दंगे के आरोपी को छुड़ाया

Fri, 01 Nov 2013 01:35 AM IST
अमर उजाला, शाहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शाहपुर के कुटबा गांव में बृहस्पतिवार रात एसपी एचएन सिंह के नेतृत्व में दंगे के आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन


पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ कर हिरासत में लिए गए एक आरोपी को छुड़ा लिया। इससे पहले ग्रामीणों और पुलिस में कई सौ राउंड गोलियां चलीं। सीओ बुढ़ाना शैलेंद्र लाल ने घटना की पुष्टि की है।

बृहस्पतिवार रात लगभग दस बजे पुलिस का करीब 35 गाड़ियों का काफिला कुटबा में दबिश के लिए पहुंचा था। इस बीच किसी ने गांव में बदमाश घुस आने का शोर मचा दिया। इसके बाद गांव में फायरिंग शुरू हो गई। लोग मकानों की छतों पर चढ़ गए।
विज्ञापन


सायरन बजाने पर लोगों को पुलिस के आने का पता चला। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसका पता चलते ही ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। पुलिस को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा।

इसलिए पुलिस खाली हाथ लौट आई। इसके बाद पुलिस टीम शाहपुर थाने पहुंच गई। देर रात गिरफ्तारियों को लेकर थाने पर कार्ययोजना तैयार की जा रही थी। दबिश देने गई पुलिस टीम एसएसपी हरि नारायण सिंह, एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी समेत करीब सौ से अधिक जवान शामिल थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें