फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेर में चल रहा गोवंशीय पशुओं का कटान पकड़ा, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के फत्तेहपुर माफी में घेर में चल रहे गोवंशीय पशुओं के कटान को पुलिस ने पकड़ लिया। इस दौरान घेराबंदी कर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रमजानी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घेर मालिक सहित 12 तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के फत्तेहपुर माफी गांव की है। शनिवार की रात एसएसआई सुकरमपाल राणा फोर्स के साथ रात में गश्त पर थे। मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर माफी में शबाबुल के घेर में कुछ लोग पशुओं का कटान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बताए ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस को देख कर तस्करों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर कोतवाली क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर रमजानी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से करीब एक क्विंटल मांस और कटान के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने एक जिंदा पशु को बरामद किया। पशु के पैर और गर्दन पर चोट के निशान मिले।
पुलिस ने पशु चिकित्सक डॉ. इंद्रजीत को मौके पर बुलाकर मांस का परीक्षण कराया, जिसमें गोमांस होने की पुष्टि हुई। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर रमजानी, शबाबुल, असलम, रिजवान, मुनीश, खुर्शीद, चाहत, ओसामा, महफूज, अमजद, साजिद और दानिश के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर रमजानी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें