फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से गाजियाबाद को कहकर निकले युवक ने ट्रेन आगे कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकले युवक ने गजरौला में राज्यरानी एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर निवासी किसान संग्राम सिंह का 28 वर्षीय बेटा नौबहार सिंह गाजियाबाद में निजी कंपनी में काम करता था। वह सोमवार सुबह घर से गाजियाबाद जाने की बात कहकर निकला था। युवक ने साढ़े आठ बजे गजरौला में बसंत विहार कालोनी के सामने मेरठ से लखनऊ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस आगे कूद कर जान दे दी। सूचना पाकर आरपीएफ व जीआरपी पहुंची, लेकिन मामला गजरौला थाना पुलिस क्षेत्र का था। इसके चलते गजरौला थाने की पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें