फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बरसे मेघ, शहर में चहुंओर पानी ही पानी

विज्ञापन
अमरोहा में गुरूवार को बारिश के बाद कोतवाली के बाहर जलभराव। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। दो दिन से पड़ रही झमाझम बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। लगातार बारिश से शहर के नाले उफना गए हैं। बारिश और नालों का पानी सड़कों पर आ गया। नाले-नालियां चोक होने से कई इलाकों में घरों और दुकानों में भी पानी भर गया। घंटों सड़कों पर आवागमन बाधित हो गया। रास्तों पर तीन फीट से ज्यादा जलभराव के बीच से गुजरने को लोग मजबूर हैं। जबकि कई जगह तो पानी अधिक भरा होने के कारण बाइकें और ई-रिक्शा बंद हो गए। इसके बाद लोगों को पैदल ही इन्हें जलभराव के बीच से धकेलना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को अचानक मौसम ने रुख पलटा और आसमान में बादल छाए बादलों ने मानसूनी दस्तक दे दी। पिछले दो दिन से रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश हो रही है। इस बारिश ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। शहर में चोक पड़ी नाले नालियां बारिश पड़ने के कुछ ही देर बाद उफना गई हैं। नालों का गंदा पानी सड़कों पर भर गया। लगातार हुई झमाझम बारिश से पूरे शहर में पानी-पानी हो गया। मोहल्ला कोट, नौबत खाना, आजाद रोड सहित निचले इलाकों में स्थित लोगों की दुकानों, घरों में भी गंदा पानी घुस गया। यहां तक की नगर कोतवाली, अमरोहा देहात थाना, मुन्नीदेवी अस्पताल, रायपुर खुर्द स्थित बीएसएनएल ऑफिस सहित कुछ सरकारी विभागों कार्यालय परिसरों भी तालाब का रूप धारण कर दिखाईं दिए। खुद नगर पालिका गेट भी जलमग्न रहा। बारिश बंद होने के बाद भी शहर में देर रात तक सड़कों पर पानी भरा रहा।
इन इलाकों में ज्यादा दिक्कत
अमरोहा। बारिश रुकने के बाद भी नगर पालिका कार्यालय के सामने, कोट चौराहा, आजाद मार्ग, टीपीनगर चौराहा, दानिशमंदान रोड, बेगम सराय, कोतवाली, मंगल का बाजार, मोहल्ला नल, मोहल्ला लकड़ा, बड़ा बाजार, गांधी मूर्ति चौराहा, स्टेशन रोड सहित आदि मार्ग जलमग्न रहे। इन रास्तों पर दो से तीन फीट तक जमा रहा। लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह तो पानी अधिक भरा होने के कारण बाइक, ई-रिक्शा और कार बंद हो गए। लिहाजा लोगों को पैदल ही जलभराव के बीच से धकेलकर निकालना पड़ा। सड़कों पर भरे पानी में बच्चे मस्ती करते दिखे। हालात यह थे कि बाजार निकलने वाले वाहनों की छींटे दुकानों तक जा रही थी। इसके अलावा अगर कोई वाहन तेजी से निकल जगया तो सड़का पानी दुकान और घरों में घुस जाता है। शहर के हालातों के देखकर लोग जिम्मेदारों की व्यवस्था को कोसते दिखे।
विज्ञापन

गन्न और धान की फसल को फायदा, गर्मी से राहत
अमरोहा। मानसूनी बारिश से गन्ना, धान और हरा चारा को फायदा मिलेगा। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। साथ ही भीषण गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। लोगों ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि बारिश से गन्ना, धान, ज्वार, बाजरे की खेती के लिए वरदान साबित हुई। सब्जी की फसल के लिए भी फायदेमंद है। लेकिन, खेत में लगातार पानी भरने से सब्जी की फसल को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें