फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी-सरकारी डॉक्टर सहित 37 लोग कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में गुरुवार को फिर 37 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें दो निजी और सरकारी डॉक्टर शामिल है। लगातार संक्रमण फैलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1232 पहुंच गई है। कुल 317 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद ग्यारह मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को सरकारी लैब से 83 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें 6 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट से 746 लोगों की जांच की गई। इसमें 27 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। इसके अलावा जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से 19 लोगों की जांच कराई गई। इसमें तीन लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमित मरीजों में बिजनौर स्थित एक निजी डॉक्टर, एक सरकारी डॉक्टर, जबकि एक अन्य सरकारी डॉक्टर की पत्नी शामिल है। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि गुरुवार को जिले में 37 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1232 हो गई है। जिले में 317 के एक्टिव चल चल रहे। वहीं स्वस्थ होने के बाद टीएमयू मुरादाबाद और वैंक्टेश्वर हॉस्पिटल रजबपुर से बारह मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अबतक कुल 49810 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें 1310 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें