फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.90 करोड़ रुपये खर्च कर जिले के लोगों को मिलेगा शुद्ध पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर निकाय लोगों की प्यास बुझाने के लिए 6.90 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को तैैयार कर ली है। इसके तहत नगरों में प्याऊ लगाए जाएंगे इसके अलावा कई जगहों पर हैंडपंप रीबोर किए जाएंगे। ताकि लोगों को गला तर करने में सहूलियत मिल सके। बछरायूं और नौगांवा सादात की कार्ययोजना तैयार नहीं हो सकी है। निदेशक ने 31 दिसंबर तक खर्च करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

15वें केंद्रीय वित्त आयोग के तहत वर्ष 2020-21 में जिले में छह नगरीय निकायों को अनटाइड फंड के लिए कुल 18,03,65,433 रुपये मिले हैं। इस रकम से नगर पालिका और नगर पंचायतों में जलापूर्ति, सीवरेज और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सेप्टेज प्रबंधन, स्वच्छता, जल निकासी, सामुदायिक परिसंपत्तियों का रखरखाव, सड़क, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट, कब्रिस्तान और श्मशान घाट के रखरखाव पर खर्च कर सकते हैं। नगर पालिका और नगर पंचायतों ने कुल 6,90,16,000 रुपये पेयजल के लिए खर्च करने की योजना तैयार की है, जिसमें 2,87,81,000 रुपये प्याऊ पर किए जाएंगे जबकि पीवीसी पाइप लाइन और मिस्लेनियम सामग्री 2,33,10,000 रुपये से खरीदेंगे। वहीं नलकूप की स्थापना और रिबोर पर 1.34 करोड़ रुपये खर्च करेंगे। साथ ही हैंडपंप रिबोर पर 35.25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अवशेष रकम को अन्य प्राथमिकता वाले कामों पर खर्च करेंगे।
विज्ञापन

अमरोहा
20 जगहों पर शीतल जल प्याऊ------------------------------85.90 लाख
पीवीसी पाइप लाइन-----------------------------------------50.40 लाख
नलकूप रीबोर और पाइप लाइन से जुड़ाई------------------------40 लाख
पाइप लाइन डी ज्वाइंट और टूल्स मरम्मत को मिस्लेनियम सामग्री- -30.66 लाख
पाइप लाइन मरम्मत के लिए मिस्लेनियम सामग्री------------------18.70 लाख
नल, कोट, आवास विकास, कांशीराम कॉलोनी, नगर पालिका में ट्यूबवेल, क्लोरीन रूम--------18.50 लाख
पांच इंडिया मार्का हैंडपंप रीबोर---------------------------------1.60 लाख
धनौरा
पीवीसी पाइप लाइन-------------------------36.02 लाख
चार जगहों पर पंप स्थापना----------------25.55 लाख
जलकल पंप हाउस--------------------------15.46 लाख
25 इंडिया मार्का हैंडपंप रीबोर----------------7.85 लाख
हसनपुर
22 जगहों पर प्याऊ-------------------------74.24 लाख
पीवीसी पाइप लाइन------------------------58.58 लाख
नुमाइश ग्राउंड के समीप ट्यूबवेल रीबोर--34.99 लाख
30 इंडिया मार्का हैंडपंप रीबोर--------------10.11 लाख
40 हॉर्स पावर का चार सबमर्सिबल पंप-----7.83 लाख
जोया
पीवीसी पाइप लाइन-------------------------4.44 लाख
16 रेफ्रिजरेटर -------------------------------61.12 लाख
25 हॉर्स पॉवर सबमर्सिबल पंप-------------1.73 लाख
10 हॉर्स पॉवर बोरवेल सबमर्सिबल पंप-----53 हजार
उझारी
पीवीसी पाइप लाइन और सड़क मरम्मत-------------4.51 लाख
15 जगहों पर शीतल जल प्याऊ------------------56.55 लाख
गजरौला
पीवीसी पाइप लाइन---------------------------29.79 लाख
50 इंडिया मार्का हैंडपंप रीबोर------------------15.69 लाख
दो जगहों पर वाटर एटीएम--------------------10 लाख
इंदिरा चौक के समीप नलकूप---------------- -25.15 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें