फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में दो युवकों की पिटाई करने में नामजद आरोपी गिरफ्तार, कार भी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अटारी मुरीदपुर में 20 फरवरी की रात शादी में हुई कहासुनी के बाद अपने भाई और अन्य के साथ मिलकर दो युवकों की लात घूंसों से पिटाई करने व गाड़ियों में तोड़फोड़ करने में नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जिस कार से पकड़ा, उसके कोई कागजात नहीं दिखा सके। इसके चलते पुलिस ने कार को भी सीज कर दिया।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव खजूरी निवासी मुकेश कुमार का प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का काम है। मुकेश का गांव के ही और फिलहाल एमडीए में रह रहे प्रवेश मान से प्रापर्टी को लेकर पिछले कई महीने से विवाद चल रहा है। 20 फरवरी की रात गजरौला थाना क्षेत्र के अटारी मुरीदपुर में शादी थी। इसमें प्रवेश मान और मुकेश कुमार दोनों शामिल हुए थे। इस दौरान कहासुनी व गाली गलौज के बाद जमकर मारपीट हुई थी। पुलिस ने मुकेश कुमार व उनके तीन अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस ने चौपला से मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वह कार में सवार थे। पुलिस का आरोप है कि जिस कार में सवार थे, उसके कोई कागजात नहीं दिखा सके। पकड़े जाने पर मुकेश ने स्वास्थ्य खराब होने की बात कही। जिस पर पुलिस ने मेडिकल कराने से पहले दवाई दिलाई। मुकेश कुमार एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मुकेश को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें