अमरोहा/गजरौला। जिले में सोमवार को अंत्योदय राशन कार्डों के बीच आयुष्मान कार्ड का वितरण किया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। जन सुविधा केंद्रों में आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। जिले में 20 हजार से अधिक अंत्योदय कार्ड धारक हैं पहले चरण में 4,000 कार्डधारकों को आयुष्मान कार्ड बांटा जाएगा। कार्डधारकों को साल में पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। राशन कार्डधारकों को निशुल्क राशन कार्ड बनाया जाएगा। जिनको कार्ड दिए जाएंगे, उनको स्वास्थ्य विभाग ने सूचना दे दी है।
गजरौला सीएचसी को साढ़े सात सौ अंत्योदय आयुष्मान कार्ड और श्रमिक कार्ड बनाने का लक्ष्य मिला है। आयुष्मान अंत्योदय कार्ड धारक व्यक्ति का पांच लाख रुपये का उपचार किया जाता है। सीएचसी ने रविवार तक चार सौ लोगों के अंत्योदय कार्ड और श्रमिक कार्ड बना लिए। सोमवार को सीएचसी में कार्ड वितरित किए जाएंगे। इसके लिए यहां पर कार्यक्रम रखा गया है। सीएचसी प्रभारी डा.योगेंद्र सिंह ने बताया कि कार्ड वितरण के लिए मंडी धनौरा विधायक को आमंत्रित किया गया है।