फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत की सफलता के लिए भाकियू ने किया गांव-गांव संपर्क

विज्ञापन
भाकियू नेता दानवीर सिंह महापंचायत की सफलता के लिए किसानों की सभा को संबोधित करते हुए - फोटो : DHANAURA
विज्ञापन
मंडी धनौरा। मुख्यमंत्री की सभा के जवाब में आगामी 17 अक्तूबर को अमरोहा की पुलिस लाइन में होने वाली महापंचायत की सफलता के लिए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गांव गांव संपर्क तेज कर दिया है। भाकियू नेता महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसानों से भावनात्मक अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात ग्राम चुचैला कलां में हुई एक सभा में भाकियू नेता दानवीर सिंह ने कहा कि प्रशासन महापंचायत को फ्लाप करने के लिए हर हथकंडा अपना रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस व प्रशासन ने महापंचायत के आयोजन में कोई भी विघ्न पैदा किया तो उसके गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि कृषि कानून देश के किसान व खेती को बर्बाद कर देंगे। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे महापंचायत में भारी तादाद में एकत्र होकर सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराएं। इस मौके पर बिजेंद्र शर्मा, गुरविंदर सिंह, जान मौहम्मद, अय्यूब अहमद, अंसार अली, अशोक प्रधान आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें