गजरौला। मोबाइल की दुकान का शटर उखाड़कर चोरों ने हजारों रुपये का माल साफ कर दिया। घटना थाना क्षेत्र के गांव करमल्लीपुर में रविवार रात आठ बजे हुई। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
दुकान स्वामी संयज कुमार ने बताया कि अहरोला तेजवन अड्डे पर उसकी मोबाइल की दुकान है। रविवार रात दुकान बंद करके घर आया था। रात में किसी समय चोरों ने दुकान का शटर उखाड़ दिया और दुकान में रखे मोबाइल फोन, चार्जर और गल्ले में रखी दो हजार की नगदी ले गए। सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा दो दुकान का उखड़ा शटर देखकर उसके होश उड़ गए। करीब 50 हजार रुपये का माल चोरी होने का दावा करते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।