ब्रजघाट में गंगा नदी के पुराने पुल की मरम्मत के बाद शाम के समय दौड़ते वाहन।
- फोटो : GAJRAULA
गजरौला। ब्रजघाट में गंगा नदी पर बने पुराने पुल पर फिलहाल तीन दिन के लिए बतौर ट्रायल खोल दिया गया। हालांकि पुल पर निर्माण में बरती गई खामियां साफ झलक रही हैं।
बुधवार को अपराह्न के समय एनएचआईए की टीम ने पुराने पुल को यातायात के लिए खोल दिया। इस पर वाहन दौड़ते ही वहां लगने वाली जाम की समस्या से निजात मिलने की संभावना है। वहीं पुल पर जल्दबाजी में किए गए कार्य के दौरान लापरवाही साफ झलक रही है। एक पिलर के भी धंसने की शिकायत के बाद आनन-फानन में उसे भर भर दिया गया। वहीं जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने भी शाम को थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार से पुल के संबंध में जानकारी ली। डीएम ने उम्मीद जाहिर की है कि अब हाईवे पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सकेगी।