फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से गिरकर बिजनौर के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मामा के घर से बरेली जाने के लिए निकले युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से डेढ़ लाख रुपये बरामद किए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बिजनौर जनपद के स्योहारा थानाक्षेत्र के मुकरपुरी गांव में स्व. सीताराम का परिवार रहता है। उनके परिवार पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। बड़ा बेटा महेंद्र सिंह (35) पैसे ड्राइवर है। चचेरे भाई राकेश के मुताबिक महेंद्र सऊदी अरब जाने की तैयारी कर रहा था। कुछ दिन पहले उसने जमीन बेची थी। शनिवार को वह डेढ़ लाख रुपयेे लेकर अमरोहा के ढेला नंगला गांव में स्थित अपने मामा के घर आया था। पासपोर्ट और वीजा की कार्रवाई के लिए उसे बरेली ऑफिस जाना था। इसलिए वह रविवार की सुबह कैलसा से बरेली जाने के लिए ट्रेन में सवार हुआ था। इस दौरान वह ट्रेन में खिड़की के सहारे खड़ा था। जैसे ही ट्रेन चक कालीलेट के पास पहुंची, तभी वह ट्रेन से गिर गया। हादसे में महेंद्र की मौके पर मौत हो गई। उसके हाथ पैर बुरी तरह टूट गए।
सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त उसकी जेब से मिले आधार कार्ड और डीएल के आधार पर हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव को लेकर घर लौट गए। वहीं मृतक की जेब से बरामद हुए डेढ़ लाख रुपये पुलिस ने उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि महेंद्र की मौत ट्रेन के गिरकर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें