फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम की भूमि को लेकर महाराज को पीटा, तीन पर केस

विज्ञापन
हसनपुर के रखेड़ा में मारपीट में घायल महाराज। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव रखेड़ा में आश्रम की जमीन पर कब्जा करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद गांव के ही कुछ लोगों ने आश्रम के महाराज (महंत) के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में गांव की तीन लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रखेड़ा में सीताराम बाल कुटी आश्रम है। इस पर सुरेश गिरी महाराज वर्षों से रहते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक आश्रम के नाम करीब 20 बीघा भूमि है। इस भूमि को अक्सर ठेके पर उठाया जाता है। इस भूमि पर गांव के ही कुछ लोग भूमि के कुछ भाग पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से रविवार सुबह कुछ लोग आश्रम पर पहुंचे और भूमि पर कब्जा करने की बात करने लगे। महाराज ने इसका विरोध किया तो कहासुनी के बाद महाराज के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें महाराज बुरी तरह से घायल हो गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। उनकी टांग में गंभीर चोट आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान का कहना है कि मामले में आश्रम के महाराज के साथ मारपीट करने के मामले में गांव के ही वेद प्रकाश, बाबू और विनोद के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है। वेद प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें