फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार गोवंशीय पशुओं से भरा कैंटर छोड़ भागे तस्कर, 14 पशु बरामद

Fri, 25 Feb 2022 04:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

पुलिस ने शुक्रवार सुबह को एक अन्य स्थान से भी जंगल में कैंटर बरामद किया है। दोनों कैंटर से 14 पशु बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि गोवंशीय पशुओं से लदे दो कैंटर कब्जे में किया है।
विज्ञापन
पशुओं से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के रहरा थानाक्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर गोवंशीय पशुओं से लदे दो कैंटर को पुलिस ने पकड़ लिया। कैंटर का पीछा करने पर पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारने के बाद तस्कर फरार हो गए। गनीमत रही कि कोई पुलिस कर्मी घायल नहीं हुआ। हालांकि पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है।

विज्ञापन


गुरुवार रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि गोवंशीय पशुओं से लदा कैंटर गवां की तरफ से आ रहा है। पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो तस्करों ने थाना रहरा के पास से गंगेश्वरी की तरफ जा रहे  कच्चे मार्ग पर कैंटर को मोड़ दिया।

पुलिस ने पीछा करना शुरू किया तो तस्करों ने कैंटर को कच्चे मार्ग पर दौड़ाने लगे। इसी बीच पुलिस की गाड़ी में टक्कर भी मार दी। गनीमत रही कि कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने फिर पीछा करना शुरू किया तो एक खेत में कैंटर छोड़कर तस्कर फरार हो गए। घटना से लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार सुबह को एक अन्य स्थान से भी जंगल में कैंटर बरामद किया है। दोनों कैंटर से 14 पशु बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि गोवंशीय पशुओं से लदे दो कैंटर कब्जे में किया है। पशुओं को गोशाला भेजा गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। गो तस्करों को तलाशा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें