सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बिगड़ते हालात संभाले। पुलिस ने घायल दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि पीड़ित पवन की तहरीर पर आरोपी मुशर्रफ और उसके बेटे जैद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
अमरोहा में समाजवादी पार्टी को वोट नहीं दिया तो दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें दंपती को बेरहमी के साथ पीटा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण घटना से गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। घायल दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना में पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
यह मामला नेशनल हाईवे स्थित रजबपुर गांव का है। यहां पर पवन कुमार का परिवार रहता है। आरोप है कि 14 फरवरी को गांव में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। जिसमें पवन कुमार और उसके परिवारजनों ने भी वोट डाले थे। लेकिन गांव के रहने वाले पड़ोसी मुशर्रफ और उसका बेटा जैद ने सपा को वोट नहीं देने की बात कहते हुए मारपीट की। गाली गलौज और जाति सूचक शब्द कहे।
आरोपियों ने पीड़ित को घर से निकाल कर लाठी-डंडों से पीटा
इसके बाद बुधवार को पिता-पुत्र ने पवन को घर से निकाल कर लाठी-डंडों से पीटा। बचाव में आई उसकी पत्नी और मां के साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने कहा कि तुम ने भाजपा को वोट दिया है, इसलिए गांव से भाग जाओ, वरना जान से मार देंगे। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव तनाव की स्थिति बन गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बिगड़ते हालात संभाले। पुलिस ने घायल दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि पीड़ित पवन की तहरीर पर आरोपी मुशर्रफ और उसके बेटे जैद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।