फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में टहलने निकले युवक पर चाकू से हमला, गंभीर, आरोपी हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। महिला से बात करने को लेकर एक युवक पर मोहल्ले के ही एक अन्य युवक ने चाकू से गर्दन-सीने और कमर पर कई वार किए। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

यह घटना अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के बिजनौर रोड स्थित करीम खां इंटर कॉलेज के सामने की है। मोहल्ला मुल्लाना में हबीब का परिवार रहता है। हबीब गैस सिलिंडर वितरक है। उनका बेटा दानिश रविवार की रात करीब 11 बजे घर से टहलने के लिए निकला था। आरोप है कि मोहल्ला निवासी जावेद एक महिला से बात करने को लेकर दानिश से रंजिश रखता है। टहलते समय दानिश जब करीम खां इंटर कालेज के सामने पहुंच था, तभी जावेद ने चाकू से हमला कर दिया। गर्दन-सीने और कमर पर ताबड़तोड़ वार किए। इस दौरान चाकू दानिश के सीने में फंसकर टूट गया, जिससे चाकू का आधा हिस्सा भीतर ही रह गया। खून से लथपथ दानिश काफी जान बचाकर भागा, लेकिन वह रास्ते में गिर पड़ा और तड़पने लगा। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों के पीछा करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल दानिश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों में नाजुक हालत के चलते दानिश को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि दानिश के भाई फैजान की तहरीर पर मोहल्ले के ही जावेद के खिलाफ हत्या की कोशिश की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी जावेद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवकों के एक महिला प्रेम-प्रसंग थे। शादी से पहले महिला जावेद के संपर्क में रही थी। अब महिला दानिश से भी बात करती थी। दानिश और महिला का आपस में बात करना जावेद को खल रहा था। इसलिए आरोपी दानिश को मारना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें