अमरोहा। वैक्सीनेशन के चलते शुक्रवार को जनपद के 81 बूथों पर टीकाकरण हुआ। कुल 14234 लोगों ने कोरोना बचाव का टीका लगवाया। सभी बूथों पर 14000 का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य से अधिक लोगों ने टीका लगवाया है। दिनभर बूथों पर लोगों की लंबी लाइन लगी रही। लोग टीका लगवाने के लिए आपाधापी करते दिखे।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवा सादात, मुन्नी देवी हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा और जिला अस्पताल सहित 81 बूथों पर टीकाकरण कराया गया है। इसमें 14000 हजार का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन लक्ष्य से अधिक 14234 लोगों ने टीका लगवाया है।