फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर स्कूलों में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। मौसम में लगातार आ रहे उतार-चढ़ाव से अब लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। एक तरफ जहां लोग वायरल फीवर की मार झेल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर डेंगू के बाद मलेरिया का भी एक मामला मिला है। अस्पतालों में रोजाना मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार इन दिनों ज्यादातर लोग वायरल फीवर की चपेट में हैं। इसके अलावा सर्दी, खांसी, डायरिया और पेट संबंधी तकलीफ भी बढ़ गई है। सीएचसी जगदीशपुर के चिकित्साधीक्षक डॉ. महेंद्र तिवारी ने बताया कि अस्पताल में चलने वाली ओपीडी में प्रतिदिन विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 450 से 600 मरीज पहुंच रहे हैं।
इनमें 30 प्रतिशत मरीज वायरल फीवर के रहते हैं। मरीजों में सभी उम्र के लोग शामिल हैं। कहा कि डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, जेई, चिकनगुनिया इंसेफलाइटिस की जांच मरीजों की कराई जा रही है। मंगलवार को एक मरीज मलेरिया पॉजिटिव पाया गया था। कमोवेश यही स्थित निजी चिकित्सालयों की भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें