फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला शुरू, प्रयागराज के लिए एक भी ट्रेन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयागघाट रेल ट्रैक के यात्रियों की परेशानी कम होते नजर नहीं आ रही है। प्रयागराज में मकर संक्रांति से शुुरू माघ मेले में दर्शन व स्नान के लिए जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बावजूद इसके रेलवे विभाग ने न तो नियमित ट्रेन संचालित की और न ही कोई मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन बहाल किया। पिछले दिनों सांसद ने पत्र भेजकर ट्रेन संचालन का प्रयास किया तो उनके प्रतिनिधि ने एक जनवरी से ट्रेन संचालित करने की बात भी कही इसके बावजूद ट्रेन संचालित नहीं की गई।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण काल के पहले प्रयागराज के लिए रेल ट्रैक पर अप/डाउन लखनऊ-प्रयागघाट (पीआरएल) पैसेंजर, बरेली-प्रयागघाट पैसेंजर के साथ हरिद्वार-प्रयागघाट एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन होता था। कोविड की रफ्तार कम होने के बाद पीआरएल व हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन संचालित कर यात्रियों को राहत देने की कोशिश की लेकिन संभावित कोहरे को देखते हुए विभाग ने 28 फरवरी तक दोनों ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया है।
लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयागघाट रेलवे ट्रैक पर एक भी ट्रेन संचालित नहीं होने से प्रयागराज में परीक्षा की तैयारी करने वालों के साथ लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों की परेशानी को देखते हुए भाजपा नेताओं ने पद्मावत एक्सप्रेस को प्रतापगढ़ से बढ़ाकर प्रयागराज तक संचालित करने के साथ ही पीआरएल पैसेंजर ट्रेन संचालित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की मांग पर केंद्रीय मंत्री/सांसद स्मृति ईरानी ने रेलवे विभाग को पत्र भेजकर लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन संचालित करने की मांग की। इसके बाद स्मृति के पीआरओ विजय गुप्ता ने एक जनवरी से ट्रेन संचालित होने का दावा भी किया था।
बावजूद इसके लिए शुक्रवार से मकर संक्रांति पर्व से माघ मेला शुरू होने के बावजूद प्रयागराज के लिए एक भी ट्रेन नहीं होने से यात्रियों व दर्शनार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। माघ मेले में दर्शन के साथ कल्पवास करने जाने वालों को निजी वाहन से जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं ट्रैक पर पड़ने वाले छोटे स्टेशन पर ठहराव की एक भी ट्रेन नहीं होने से स्टेशन यात्रियों के लिए दिखावा साबित हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री का पत्र व प्रयास भी यात्रियों के काम नहीं आया।
नहीं मिला कोई पत्र
स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने कहा कि प्रयागराज के लिए पीआरएल पैसेंजर व मेला स्पेशल ट्रेन संचालित होने के संबंध में विभाग से कोई पत्र नहीं मिला है। कहा कि ट्रेन के संचालन का निर्णय उच्चाधिकारी करते हैं। यात्रियों को हो रही परेशानी व माघ मेले में यात्रियों के जाने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। शुक्रवार को भी प्रयागराज के लिए ट्रैक से एक भी ट्रेन का संचालन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें