फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थाने की पुलिस व एसओजी ने संयुक्त रूप से एक अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। पुलिस टीम ने मौके से शस्त्र बनाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पांच तैयार व एक अर्द्धनिर्मित तमंचा के साथ बड़ी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण और कारतूस बरामद किया। पुलिस वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

एसपी दिनेश सिंह इन दिनों आपराधिक घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए एक अभियान चला रखा है। अभियान में अवैध शस्त्र, शराब आदि निर्माण व ब्रिकी करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। मुखबिर ने रविवार सुबह मोहनगंज थाने के उपनिरीक्षक ज्ञानचंद शुक्ल को थाना क्षेत्र के भावापुर नहर पुलिया के पास एक बंद ट्यूबवेल के पास बनी कोठरी में एक अवैध शस्त्र फैक्टरी संचालित होने की सूचना दी। जिस समय सूचना मिली उस समय वह एसओजी टीम के साथ राजामऊ पुल के पास मौजूद थे। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय संयुक्त टीम उक्त स्थल पर पहुंच गई। टीम ने मौके से थाना क्षेत्र के सैंबसी गांव निवासी रवि उर्फ नूर मोहम्मद को तमंचा बनाते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
इन सामानों की हुई बरामदगी
तलाशी के दौरान टीम ने मौके से तीन तमंचा 315 बोर, दो तमंचा 12 बोर व एक अर्धनिर्मित तमंचा के अलावा कारतूस बरामद हुए। इसके साथ ही फैक्टरी से अवैध शस्त्र बनाने के उपकरणों में 315 बोर की छह नली, 12 बोर की तीन नली, दस लोहे की पत्ती, छह एजेक्टर, दस लोहे की स्प्रिंग, 20 फायरिंग पिन, 10 स्क्रू, रेती, छेनी, आरी, हथौड़ा, सुम्भी व पंखी आदि बरामद किया। पुलिस बरामद सामग्री तथा आरोपी को थाने लाकर वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें