41 : संग्रामपुर : साधन सहकारी समिति पर लटका डीएपी नहीं है का बोर्ड। -संवाद
- फोटो : AMETHI
संग्रामपुर (अमेठी)। रबी की फसल बोआई का समय शुरू हो गया है। बावजूद इसके क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों पर डीएपी खाद न होने से किसान फसल की बोआई के लिए परेशान हैं। इससे बोआई पिछड़ रही है वहीं खेतों की नमी भी कम होती जा रही है।
समय से बरसात होने की वजह से किसान रबी की बोआई करने के लिए खेतों को जोत कर तैयार कर चुके हैं। गेहूं, सरसों की किसान बोआई करना चाहते हैं लेकिन संग्रामपुर साधन सहकारी समिति पर खाद न होने से किसान परेशान हैं।
क्षेत्र के करुणेश चंद्र मिश्र, बजरंग मिश्र, संतोष शुक्ल, दयाशंकर आदि किसानों का कहना है कि फसलों की बोआई करने के लिए खाद की जरूरत है लेकिन खाद न मिलने से खेतों की बोआई नहीं हो पा रही है। एक हफ्ते से सहकारी समितियों पर खाद लेने के लिए जाते हैं तो सचिव द्वारा कह दिया जाता है कि एक या दो दिन में खाद आ जाएगी। खाद न मिलने से किसान इधर-उधर भटक रहे हैं। किसानों का कहना है कि समय रहते अगर डीएपी खाद मिल जाती तो खेतों की बोआई समय से हो जाती।