जामो/परतोष (अमेठी)। खेत की रखवाली करने के दौरान एक किसान पर छुट्टा मवेशी ने हमला कर दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल किसानों को परिजन अस्पताल ले जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
यह घटना जामो थाने के पूरे दिर्गज मजरे संभई में हुई। गांव निवासी राम मिलन (53) बुधवार शाम खेत में फसल की रखवाली कर रहे थे। इस दौरान खेत में पहुंचे एक छुट्टा गोवंश को भगाने के दौरान उसने राम मिलन पर हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर एकत्र लोग जब तक गोवंश को भगाते राम मिलन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिवारीजन राम मिलन को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सर्पदंश से महिला की मौत : जामो थाने के सरमे सरमे गांव निवासी श्रीमती फूलजहां (30) बुधवार रात दो मासूम बच्चों मेहताब व मेराज के साथ घर में सो रही थी। इस दौरान फूलजहां को विषैल जंतु ने डस लिया। फूलजहां की तबीयत खराब होने पर परिवारीजन उपचार के लिए ले जा रहे थे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का मानना है कि फूलजहां ने सांप ने डस लिया।
फंदे से लटका मिला युवक का शव
अमेठी। मुंशीगंज क्षेत्र के मड़ेरिका गांव निवासी राम चंद्र कोरी (35) का शव गुरुवार को मकान के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मुंशीगंज के प्रभारी रवीद्र सिंह ने बताया कि रामचंद्र के परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारण स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।