फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआ-भतीजे को धमकाकर नकदी व जेवरात लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर आभूषण व नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

अमेठी क्षेत्र के तोपखाना मोहल्ला निवासी मो. सईद बाइक से बृहस्पतिवार को अपनी बुआ साजिदा बानो के साथ उनके प्रतापगढ़ जिले के लालगंज हंडौर स्थित घर से लौट रहा था।
संग्रामपुर क्षेत्र के मेला का बगिया जैतराज का पुरवा के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया और तमंचे धमकाकर सईद व साजिदा से नकदी और सोने की चेन व ब्रेसलेट लूट लिया।
विज्ञापन

लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने सईद की जमकर पिटाई कर दी। चीख-पुकार पर राहगीर को आते देख बदमाश मौके से भाग निकले। घायल सईद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद्र ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें