फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु सेना अफसरों ने लिया रनवे का जायजा

विज्ञापन
33 : फुरसतगंज : इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी का निरीक्षण करते वायु सेना के अफसर। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। वायु सेना के अफसर बुधवार को कस्बा के समीप स्थित इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी पहुंचे। अफसरों ने रनवे सहित परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। वायु सेना के अफसर निरीक्षण के दौरान स्थानीय अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के बाद वायुसेना के जहाज से वापस चले गए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 नवंबर को प्रदेश सरकार की ओर से निर्मित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन सुल्तानपुर जिले के अरवल कीरी में करेंगे। एक्सप्रेस-वे पर इमरजेंसी के लिए रनवे का निर्माण किया गया है। रनवे पर वायुसेना के विमानों का प्रदर्शन भी किया जाना है।
इसको लेकर पीएमओ कार्यालय के साथ ही वायुसेना के अफसर भी सक्रिय हो गए हैं। इसी को देखते हुए बुधवार दोपहर 1.13 बजे वायुसेना का 5014 विमान फुरसतगंज के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी के रनवे पर उतरा। उस पर आए वायुसेना के अफसरों ने उड़ान अकादमी के रनवे का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अफसरों ने एक घंटे सात मिनट तक रनवे व संस्थान का निरीक्षण करने के बाद बैठक कर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संस्थान निदेशक ऋष्णेंदु गुप्ता ने बताया कि 16 नवंबर को पड़ोसी जनपद सल्तानपुर में वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने हवाई पट्टी सहित संस्थान परिसर की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डीएम अरुण कुमार, एसपी दिनेश सिंह, सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर एएसपी विनोद कुमार पांडेय समेत संबंधित अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें