फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटखा कारोबारी के ठिकानों पर पड़े छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टैक्स चोरी की आशंका में जीएसटी टीम ने बुधवार को अकबरपुर नगर के एक गुटखा कारोबारी के ठिकानों पर छापे मारे। खबर है डीजी जीएसटी के नेतृत्व में लखनऊ से आई टीम द्वारा छापे की कार्यवाही की गई। जानकारी के अनुसार शहजादपुर चौक के निकट गुटखा का व्यापार करने वाले एक कारोबारी के ठिकानों पर जीएसटी टीम ने बुधवार को छापा मारा।
विज्ञापन

टीम को बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी की खबर मिली थी। गुटखा कारोबारी के ठिकानों पर छापे की खबर शहर में तेजी से व्यापारियों के बीच फैल गई। तमाम व्यापारियों ने अपने रिकार्ड दुरुस्त करने शुरू कर दिए। इस बीच गुटखा कारोबारी के ठिकानों पर देर शाम तक छापे की कार्यवाही चलती रही। इसे लेकर व्यापारियों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें