फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख लोगों ने 10 घंटे झेला बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बदलते मौसम के बीच जर्जर तारों व खंभों के टूटने तथा ट्रांसफार्मरों के जवाब दे जाने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई। अलग-अलग क्षेत्रों की लगभग एक लाख आबादी को पांच से 10 घंटे तक विद्युत आपूर्ति से वंचित रहना पड़ा। इस दौरान बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह पेयजल की भी समस्या रही। ज्यादातर जगहों पर शुक्रवार को अपराह्न तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इससे उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच हवा के साथ होने वाली बारिश का सीधा प्रभाव जिले की विद्युत आपूर्ति पर हुआ। लगातार बदल रहे मौसम के बीच जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। जर्जर हो चुके तार व विद्युत खंभों के टूटने तथा ओवरलोडेड चल रहे ट्रांसफार्मर के जवाब देने का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। गुरुवार शाम से शुक्रवार अपराह्न तक जिला मुख्यालय के अलावा जिले के कई अन्य क्षेत्रों के लगभग एक लाख उपभोक्ताओं को 5 से 10 घंटे तक बिजली से वंचित रहना पड़ा। इससे भीषण उमसभरी गर्मी में उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
गुरुवार रात लगभग साढ़े 8 बजे अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर जर्जर हो चुका विद्युत खंभा टूट गया। इससे बंच केबल गिर पड़ी। नतीजा यह रहा कि संबंधित क्षेत्र की लगभग 10 हजार आबादी की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। उपभोक्ताओं की नाराजगी के बाद रात लगभग एक बजे गड़बड़ी दूर कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकी। हालांकि शुक्रवार को भी पूरे दिन संबंधित क्षेत्र की बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

उधर, टांडा बसखारी मार्ग पर लगा ओवरलोडेड ट्रांसफार्मर गुरुवार देर रात जवाब दे गया। इससे संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। शुक्रवार को अपराह्न करीब गड़बड़ी दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। इसी प्रकार से भीटी, महरुआ, टांडा, आलापुर, कटेहरी, जलालपुर, जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर समेत जिले के कई अन्य क्षेत्रों में विभिन्न गड़बड़ियों के चलते संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली नहीं मिल सकी। बदतर विद्युत आपूर्ति के चलते जिले के कई क्षेत्र में उपभोक्ताओं के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई। उन्हें एक-एक बाल्टी पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
समय रहते दूर की गई गड़बड़ी
विभिन्न प्रकार की खामियों के चलते जिला मुख्यालय के अलावा कुछ अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप हुई थी। समय रहते गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

- वीके पटेल, अधिशाषी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें