फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने 50 बेड के मातृ शिशु विंग का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। विधायक संजू देवी ने शुक्रवार को लगभग 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित 30 बेड के मातृ शिशु विंग अस्पताल का समारोह पूर्वक शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं में अभूतपूर्व बेहतरी तय हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए कार्यों ने रिकॉर्ड कायम किया है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने जिस उम्मीद के साथ मुझे जिम्मेदारी दी, उसका सम्मान तय किया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र में अब कई ऐसी उपलब्धियां जनता को हासिल हुईं जो वास्तव में बहुत पहले मिल जानी चाहिए थीं। भाजपा नेता राम सूरत मौर्या ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी ने गांव गरीब किसान के हित में काम कर जनता का विश्वास बढ़ाया है। सबका साथ सबका विकास और उसको साकार रूप देने के लिए किसान सम्मान निधि, आवास योजना, जन धन योजना के साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बड़ा परिवर्तन किया गया।
विधायक प्रतिनिधि श्याम बाबू ने कहा कि सरकार हर स्तर पर जनता के साथ न्याय कर रही है। वह चाहे गुंडागर्दी हो या भ्रष्टाचार। पूर्व की सरकारों में इन सबका बोलबाला था। पर आज न खाऊंगा न खाने दूंगा के सिद्धांत पर काम हो रहा है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा, संगीता सिंह, अनुराग जायसवाल, दान बहादुर यादव, मनोज साहू, राधे वर्मा, रमाकांत यादव, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा कमल चौहान व रोहित गौड़ व राजेश सिंह आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें