फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में सहयोग करें ग्राम प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की बैठक हुई, जिसमें कोरोना वैक्सीनेशन शत-प्रतिशत पूरा कराने की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान डीएम ने ग्राम प्रधानों से वैक्सीनेशन कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया। कहा कि घर-घर सर्वे कराया जाए, जिन भी नागरिकों को वैक्सीन नहीं लगी है, उन्हें प्राथमिकता पर टीका लगवाया जाए। साथ ही मतदाता पुनरीक्षण कार्य में भी सहयोग करने को कहा। कहा कि सभी युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जाए।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन ने कहा कि शासन की मंशा है कि 30 नवंबर तक 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना की प्रथम डोज लग जाए तथा 31 दिसंबर तक कोरोना की दूसरी डोज सबको लगा दी जाए। ऐसे में जरूरी है कि प्रत्येक नागरिकों को कोरोना वैक्सीन लगवाने में ग्राम प्रधान भी अपनी भूमिका का निर्वहन करें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आशा बहुओं की टीम को घर-घर भेजकर सर्वे कराया जाए। यदि किसी व्यक्ति ने वैक्सीन अब तक नहीं लगवाई है तो क्या कारण है। यदि किसी के मन में कोई भ्रांति हो तो उसे दूर किया जाए।
ग्रामीणों को टीका लगवाने के प्रति जागरूक करने के साथ ही वैक्सीन लगवाने के फायदे बताए जाएं। डीएम ने विकास खंडवार कोरोना वैक्सीनेशन के कार्यों की समीक्षा की। सीडीओ घनश्याम मीणा ने वैक्सीनेशन के साथ ही मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में ग्राम प्रधानों से सहयोग करने का आह्वान किया। कहा कि एक जनवरी 2022 तक 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले सभी युवक व युवतियों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। इस मौके पर डीआईओ संतोष कुमार द्विवेदी व डिप्टी सीएमओ डॉ. आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें