फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी बेटियों का खुलवाएं सुकन्या समृद्धि खाता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डाकघर में सुकन्या खाता खुलवाकर हर कोई अपनी बेटियों के बेहतर भविष्य की नींव रख सकता है। डाक विभाग बेटियों के लिए घर घर जाकर खाता खुलवाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। यह बात प्रवर डाक अधीक्षक आरएन यादव ने शुक्रवार को ग्रामीण डाक सेवकों के साथ आयोजित बैठक में कही।
विज्ञापन

कहा कि बेटियों के सुनहरे भविष्य के लिए शुरू हुई यह पहल तेजी से आगे बढ़ रही है। ग्राम डाक सेवकों की जिम्मेदारी है कि वह आम नागरिकों को योजना के बारे में अधिक से अधिक जागरूक कर सभी बेटियों के सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाने का कार्य करें। इसके लिए हेल्प लाइन नंबर 8922079727 के बारे में भी सभी को जानकारी दी जाए ताकि इस नंबर पर सिर्फ एक मिस्डकॉल कर डाक विभाग के कर्मी को घर पर ही बुलाकर ही खाता खुलवाया जा सकता है।
प्रवर डाक अधीक्षक आरएन यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जलालपुर, दुल्हूपुर, सिंकदरपुर, जाफरगंज, मालीपुर, किछौछा, बंदीपुर, सैदहीं सहित दर्जनों उप डाकघरों के ग्रामीण डाक सेवक शामिल रहे। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रतिमाह मामूली रकम जमा कर बेटियों के बेहतर भविष्य की नींव रखी जा सकती है। उन्होंने सभी ग्रामीण डाक सेवकों को आगामी 18 नवंबर तक अपना लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि वह घर घर जाकर 10 वर्ष से कम उम्र की बेटियों को सूचीबद्ध करें, और उनके परिजनों को सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में समझाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें