फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना गाइडलाइन उल्लंघन 192 नागरिकों को पड़ा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर जनपद पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाकर कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले 192 लोगोें से 19 हजार 400 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे 31 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 600 से अधिक वाहन चेक किए गए। इनमें से नियमों की अनदेखी कर रहे 25 वाहनों का चालान काटा गया।
एएसपी ने बताया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। सभी नागरिकों को कोरोना गाइडलाइन व नियमों का पालन करना होगा। नियमों का पालन कर ही हम कोरोना जैसी घातक बीमारी से बच सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से चेकिंग की जा रही है। इसमें अपराध नियंत्रण पर जोर देने के साथ ही कोरोना गाइडलाइन का भी पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें