Prayagraj News : अल्पसंख्यक कल्याण विभाग।
- फोटो : अमर उजाला।
टर्मलोन ऋण योजना के अंतर्गत 56 पात्र लाभार्थियों को 1.14 करोड़ रुपए की धनराशि दी गई है। प्रदेश में पिछड़े, दलित, वंचित वर्ग समेत अल्पसंख्यक गरीब छात्रों का भविष्य को संवारने के लिए योगी सरकार कई योजनाए चला रही है। जिसके तहत प्रयागराज में अल्पसंख्यक समुदाय के अभिभावकों की पुत्री की शादी के लिए अनुदान योजना के अंतर्गत 1705 पात्र लाभार्थियों को 3.41 करोड़ की धनराशि उनके खाते में भेजी गई है। टर्मलोन ऋण योजना के अंतर्गत 56 पात्र लाभार्थियों को 1.14 करोड़ रुपए की धनराशि दी गई है।
सीएम योगी अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की लगातार समीक्षा करते है। इसीलिए उन्होंने अपने बजट में हर साल अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए हजारों करोड़ रुपए दिए है। सरकार की ओर से अनुसूचित जाति व सामान्य वर्ग की तर्ज पर अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक व अनुसूचित जनजाति के गरीब छात्र-छात्राओं को करोड़ों रुपयों की छात्रवृत्ति को सीधे छात्र-छात्राओं के खातों में भेजा जा रहा है। जिससे कि वह भी समाज की मुख्य धारा से जुड़कर जीवन यापन कर सकें। सीएम योगी अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की लगातार समीक्षा करते है। इसीलिए उन्होंने अपने बजट में हर साल अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए हजारों करोड़ रुपए दिए है।
Prayagraj News : जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
लाभार्थियों का मनोबल उठ रहा
शादी अनुदान की लाभार्थी कैसर जहां का कहना है कि उनकी बेटी की शादी पिछले साल दिसंबर महीने में थी और सरकार ने उनकी मदद के लिए दो लाख की राशि मुहैया कराई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास-सबका प्रयास' के मूल मंत्र पर आगे बढ़ती हुई उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पिछली सरकारों की अपेक्षा सबसे ज्यादा आर्थिक लाभ अल्पसंख्यकों को दिया है।
Prayagraj News : अल्पसंख्यक कल्याण विभाग।
- फोटो : अमर उजाला।
सरकार द्वारा मिली राशि से उनको काफी लाभ मिला और अब वह भी सरकार की जमकर की सराहना कर रही हैं ।इसी क्रम में शाहीन बेगम की बेटी की शादी इसी साल 25 जुलाई को थी और उन्हें भी 20 हजार की रकम सरकार द्वारा मिली थी। इसी तरह टर्मलोन ऋण योजना के तहत बहादुरगंज क्षेत्र में के रहने वाले मोहम्मद खालिद को अपने कारोबार के लिए 1 लाख 70 हजार का सरकार द्वारा ऋण मिला था । मोहम्मद खालिद बताते हैं कि उनको इस धनराशि से काफी लाभ हुआ और इस राशि की मदद से एक बार फिर से कारोबार पटरी पर लौट आया।
दूसरी तरफ अमित जैन भी सरकार की टर्मलोन ऋण योजना के लाभार्थी हैं उनका कहना है कि बीते साल अगस्त महीने में उनको सरकार ने 4 लाख 50 हजार का ऋण दिया था ।अमित जैन कपड़ों का कारोबार करते हैं उनका कहना है कि सरकार द्वारा दिए गए ऋण से उनके कारोबार को काफी लाभ मिला है। वह भी है सरकार की जमकर सराहना कर रहे हैं। इसी तरह कई छात्र-छात्राएं भी स्कॉलरशिप का लाभ उठा रही है और वह भी सरकार को धन्यवाद दे रही हैं।