Prayagraj News : वॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता का स्वागत करते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी।
- फोटो : अमर उजाला।
औद्योगिक विकास मंत्री नंदी गोपाल गुप्ता नंदी ने अपने आवास पर अभिनेत्री ईशा गुप्ता और उनकी मां रेखा गुप्ता का स्वागत व अभिनंदन किया। मंत्री नंदी और अभिनेत्री ईशा गुप्ता के बीच उत्तर प्रदेश में फिल्मों के प्रसार को लेकर लंबी चर्चा हुई। मंत्री नंदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए नोएडा में फिल्म सिटी स्थापित करने का जो संकल्प लिया है, उसे जरूर पूरा किया जाएगा।
Prayagraj News : वॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता का स्वागत करते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी।
- फोटो : अमर उजाला।
मंत्री नंदी ने कहा कि फिल्मी दुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में सब कुछ है। उत्तर प्रदेश भारतीय संस्कृति का एक केंद्र बिंदु है। प्राचीन पौराणिक कालखंड से लेकर अर्वाचीन काल तक देश की आजादी की लड़ाई में उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यहां भगवान राम से लेकर श्री कृष्ण तक की जन्मस्थली है। गंगा-यमुना की संगमस्थली प्रयागराज भी यहीं है।
अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने कहा कि वे बॉलीवुड की अभिनेत्री जरूर हैं, लेकिन सबसे पहले उत्तर प्रदेश की बेटी हैं, जिसके लिए उन्हें गर्व है। कहा कि उत्तर प्रदेश की बेटी होने के नाते अपना फर्ज पूरा करने में पीछे नहीं हटूंगी। इस दौरान अभिनेत्री ईशा गुप्ता की मां रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं, जो समाजसेवी होने के साथ ही महिला अधिकारों के लिए संघर्षरत रही हैं। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष भी हैं।