धूमनगंज के जयरामपुर पटपर क्रॉसिंग के पास एक साल की बेटी को लेकर 35 वर्षीय महिला ट्रेन के आगे कूद गई। उसने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल सका। पुलिस देर रात तक कोशिश करती रही लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
धूमनगंज के जयरामपुर पटपर क्रॉसिंग के पास एक साल की बेटी को लेकर 35 वर्षीय महिला ट्रेन के आगे कूद गई। उसने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल सका। पुलिस देर रात तक कोशिश करती रही लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
घटना शाम छह बजे के करीब हुई। जयरामपुर पटपर क्रॉसिंग के पास एक महिला ने अपनी बेटी को लेकर ट्रेन के आगे छलागं लगी दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव मर्चरी भेजवा दिया गया। धूमनगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।