माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम 20 अप्रैल को जारी कर दिया था। यूपी बोर्ड ने परीक्षा कराने से लेकर परिणाम जारी करने तक में रिकार्ड बनाया है। अन्य बोर्ड का अब परिणाम आ रहा है तो यूपी बोर्ड की अंक पत्र वितरण की प्रक्रिया शुरू होने वाली हैं।
यूपी बोर्ड के अंक पत्र इस महीने के अंतिम सप्ताह में स्कूल पहुंचा दिए जाएंगे और फिर उनका वितरण शुरू हो जाएगा। इसके लिए यूपी बोर्ड अफसर सक्रिय हैं। अंक पत्रों की छपाई का काम अंतिम चरण में हैं। छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रवेश के लिए अंक पत्रों का इंतजार है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम 20 अप्रैल को जारी कर दिया था। यूपी बोर्ड ने परीक्षा कराने से लेकर परिणाम जारी करने तक में रिकार्ड बनाया है। अन्य बोर्ड का अब परिणाम आ रहा है तो यूपी बोर्ड की अंक पत्र वितरण की प्रक्रिया शुरू होने वाली हैं। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए इस बार 55,25,342 विद्यार्थी पंजीकृत थे।
इसमें से हाईस्कूल के 27,49,364 और इंटरमीडिएट के 24,52,830 विद्यार्थी शामिल हुए और क्रमश: 24,62,026 और 20,26,067 उत्तीर्ण हुए हैं। परिणाम जारी होने के बाद अंक पत्र स्कूलों तक पहुंचाने के लिए पहल शुरू हो गई थी। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि अगले सप्ताह क्षेत्रीय कार्यालयों में अंक पत्र पहुंच जाएंगे। उसके बाद डीआईओएस के माध्यम से इसे स्कूलों में भेजा जाएगा। संभवत: माह के अंतिम सप्ताह में वितरण शुरू हो जाएगा। अंक पत्र और प्रमाण पत्र एक साथ ही हैं और इसका प्रारूप पिछले वर्ष की तरह ही है।