फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में निर्दलीय प्रत्याशी पर एफआईआर, व्यय का लेखा जोखा न देने पर कार्रवाई

Wed, 15 May 2024 12:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सहायक निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह की ओर से आरोप लगाया गया है कि प्रत्याशियों को 11 मई को व्यय लेखा के प्रथम निरीक्षण के लिए व्यय लेखा रजिस्टर प्रस्तुत करना था, लेकिन नफीस अहमद की ओर से ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में फूलपुर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी नफीस अहमद पर कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह की ओर से आरोप लगाया गया है कि प्रत्याशियों को 11 मई को व्यय लेखा के प्रथम निरीक्षण के लिए व्यय लेखा रजिस्टर प्रस्तुत करना था, लेकिन नफीस अहमद की ओर से ऐसा नहीं किया गया। उन्हें नोटिस जारी कर 48 घंटे की मोहलत भी दी गई। इसके बाद भी उनके द्वारा रजिस्टर नहीं उपलब्ध कराया गया। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें