फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Murder Case: अतीक की बहन आयशा नूरी की सरेंडर अर्जी पर सुनवाई टली, आठ मई मिली अगली तारीख

Tue, 02 May 2023 04:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आयशा ने वकीलों के माध्यम से कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के लिए अर्जी दी थी। मामले की अगली सुनवाई आठ मई को होगी।
विज्ञापन
अतीक अहमद - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद की फरार बहन आयशा नूरी की सरेंडर अर्जी टल गई है। आयशा ने वकीलों के माध्यम से कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के लिए अर्जी दी थी। मामले की अगली सुनवाई आठ मई को होगी। आयशा ने उमेश पाल हत्याकांड में इनामी शूटर गुड्डू मुस्लिम को घर में संरक्षण दिया था।

विज्ञापन

गुड्डू मुस्लिम को संरक्षण देने वाली अतीक की बहन आयशा नूरी मेरठ में रहती है। आयशा पर 50 हजार रुपये का इनाम है। आयशा मामले में फरार चल रही है। पुलिस को उसकी तलाश है। बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में इनामी शूटर गुड्डू मुस्लिम उर्फ गुड्डू बमबाज अतीक की बहन आयशा और बहनोई डॉ. अखलाक के घर 17 घंटे तक रुका था।
विज्ञापन

अखलाक से पूछताछ में पता चला है कि वह दिनभर टीवी और अखबारों की खबरों पर नजरें गड़ाए रहा। उसने तमाम बातें भी बताईं। धूमनगंज में 24 फरवरी की शाम उमेश पाल की हत्या के समय गुड्डू मुस्लिम बमों से भरा झोला लिए था। उसने कई बम मारे थे। सिपाही राघवेंद्र सिंह को भी गुड्डू ने ही बम फेंककर घायल किया था। बाद में राघवेंद्र की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें