सीएम योगी की लीडर रोड मैदान पर आयोजित जनसभा में उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि प्रयागराज में भाजपा ने सामान्य कार्यकर्ता को महापौर का प्रत्याशी बनाया है। भाजपा नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की पार्टी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। कहा कि उत्तर प्रदेश कि पहचान कट्टे से नहीं आईटी स्किल के रूप में जानी जाएगी। 2025 का कुंभ ऐतिहासिक होगा। स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित होगा। इसके लिए अभी से लगना होगा।
योगी ने कहा कि चार करोड़ लोगों को आवास, आठ करोड़ लोगों को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला है। 220 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका मुफ्त में लगाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा का मतलब सबका साथ और सबका विकास। भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के सबका विकास किया जा रहा है।
सीएम योगी की सभा में उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
योगी ने गिनाईं सरकार की कल्याणकारी योजनाएं
उन्होंने जनधन योजना, स्वरोजगार, कौशल विकास योजना, मुफ्त अनाज और किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं को गिनाया। साथ ही भाजपा के प्रत्याशी गणेश केसरवानी की मंच से तारीफ की। कहा कि गणेश एक सामान्य कार्यकर्ता है। पार्टी ने जमीनी कार्यकर्ता को चुनाव में उम्मीदवार बनाया है।
प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, सांसद केशरी देवी पटेल और सांसद विनोद सोनकर मंच पर पहुंच गए हैं। मंच पर पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन समेत प्रयागराज के सभी विधायक मौजूद हैं।