फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत, सैदाबाद में हुआ दर्दनाक हादसा

Thu, 22 Feb 2024 06:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सड़क पार कर रही लड़कियों को बचाने के चक्कर में बाइक से असंतुलित होकर गिरने से दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। बाइक सवार छात्र बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा देकर घर लौट रहे थे. 
विज्ञापन
प्रशांत और प्रियांशू। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंडिया थाना क्षेत्र के कलहवा चौराहे के पास बाइक से असंतुलित होकर  गिरने से से दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। दोनों छात्र यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा देकर घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


हंडिया थाना क्षेत्र के धनीकापुरा गांव निवासी प्रशांत सिंह पुत्र धर्मजीत सिंह और प्रियांशु सिंह पुत्र चरण सिंह यादव गांव में स्थित सर्वोदय शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र हैं। बृहस्पतिवार को सुबह दोनों हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा देने के लिए गांधीनगर गांव स्थित कन्हैयालाल बख्श इंटर कॉलेज गए थे। 

परीक्षा देकर बाइक से लौटते समय कलहवा चौराहे के पास सड़क पार कर रहीं लड़कियों को बचाने के प्रयास में दोनों असंतुलित होकर सिर के बल सड़क पर गिर गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में दोनों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर दोनों को एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें