फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी : छह साल बाद आया प्रवक्ता के दो पदों का परिणाम

Mon, 05 Jul 2021 10:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • राजकीय मेडिकल कॉलेजों के ट्रामा सेंटर में आचार्य पद के लिए नहीं मिले योग्य अभ्यर्थी
विज्ञापन
Result
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने छह साल बाद सोमवार को प्राविधिक शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के दो पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। वहीं, आयुष (यूनानी) विभाग में भी प्रवक्ता के एक पद का रिजल्ट जारी किया। उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत प्रवक्ता आर्किटेक्चर और प्रवक्ता केमिकल फर्टिलाइजर अभियंत्रण के एक-एक पद का विज्ञापन वर्ष 2014-15 में जारी किया गया था। छह साल बाद इन पदों पर भर्ती के लिए एक जुलाई को इंटरव्यू कराया गया।
विज्ञापन


प्रवक्ता आर्किटेक्चर के पद पर आलोक कुमार मौर्य और प्रवक्ता केमिकल फर्टिलाइजर अभियंत्रण के पद पर कामद शुक्ला को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है।  इसके अलावा उत्तर प्रदेश आयुष (यूनानी) विभाग के तहत राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेजों में प्रवक्ता इल्मुल सैदला के एक पद पर मोहम्मद अख्तर अली का चयन किया गया। वहीं, चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेजों के ट्रामा सेंटर में आचार्य (एनेस्थीसियोलॉजी) के एक पद पर चयन के लिए दो जुलाई को साक्षात्कार हुआ था। इसमें दो अभ्यर्थी बुलाए गए थे। दोनों का मानक से कम अंक पाने पर चयन नहीं हो सका और पद रिक्त रह गया। पद को पुनर्विज्ञापित करने की संस्तुति की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें