फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : टायर फटने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, पांच घायल, चालक की हालत नाजुक

Thu, 22 Feb 2024 06:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कैड़ा सुरियावां प्रधान पूनम त्रिपाठी का परिवार दो कार से कड़ा धाम दर्शन करने आया था। दर्शन करके लौटते समय एक कार जैसे ही कोखराज कानपुर हाईवे थाना नवाबगंज के सामने पहुंची थी कि अचानक दाहिना टायर फट गया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशाम्बी के कड़ा शक्तिपीठ से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार टायर फटने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


कैड़ा सुरियावां प्रधान पूनम त्रिपाठी का परिवार दो कार से कड़ा धाम दर्शन करने आया था। दर्शन करके लौटते समय एक कार जैसे ही कोखराज कानपुर हाईवे थाना नवाबगंज के सामने पहुंची थी कि अचानक दाहिना टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार चालक दिवेश कुमार समेत परिवारजन संतोष तिवारी, आरती, अभिषी व यशी हादसे के शिकार हो गए। कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार लाया गया। इसमें कार चालक की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें