फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी जीव विज्ञान की परीक्षा तिथि घोषित करने के लिए घेरा चयन बोर्ड

Wed, 04 Mar 2020 11:52 PM IST
विनोद सिंह न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी जीव विज्ञान की भर्ती को बहाल करने के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में टीजीटी प्रतियोगियों ने चयन बोर्ड का घेराव किया। प्रतियोगी छात्रों का कहना है कि 2016 में विज्ञापित टीजीटी जीव विज्ञान केपदों को शासन और यूपी बोर्ड की सिफारिश पर चयन बोर्ड ने जुलाई 2018 में खत्म कर दिया था। कानूनी लड़ाई के बाद अब शासन के निर्देश पर चयन बोर्ड ने पदों को बहाल करने की घोषणा की है। टीजीटी जीव विज्ञान के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने परीक्षा की तिथि तत्काल घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 2016 में विज्ञापित टीजीटी एवं पीजीटी के पदों के लिए लिखित परीक्षा पूरी कर ली है। चयन बोर्ड की ओर से अब इन पदों के लिए साक्षात्कार कराया जा रहा है। शासन, यूपी बोर्ड और चयन बोर्ड के गलत निर्णय से परीक्षार्थियों को परेशानी उठानी पड़ी। ऐसे में अब चयन बोर्ड परीक्षा की तिथि तत्काल घोषित करके जीव विज्ञान के पदों को भरे। टीजीटी जीव विज्ञान के पदों को खत्म करने के लिए यूपी बोर्ड की ओर से नौ जुलाई 2018 को पत्र भेजा गया था।

इसके जारी होने के बाद चयन बोर्ड के तत्कालीन सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने 12 जुलाई को टीजीटी जीव विज्ञान सहित कई दूसरे पदों को खत्म करने की घोषणा की थी। लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश की ओर से हुई जीआईसी एलटी ग्रेड जीव विज्ञान परीक्षा के बाद टीजीटी जीव विज्ञान के अभ्यर्थियों को अपनी लड़ाई लड़ने में बल मिला। कोर्ट एवं शासन से लंबी लड़ाई के बाद टीजीटी जीव विज्ञान के अभ्यर्थी अपनी मुहिम में सफल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें