फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल भर पहले महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज 

Thu, 04 Mar 2021 12:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
harassment
विज्ञापन
एक वर्ष पूर्व एक महिला को तमंचे के बल पर बंधक बनाते हुए सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने सात युवकों और एक महिला को आरोपी बनाया है। फिलहाल जांच की जा रही है। उसके बाद ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


  तिलईबाजार के पास एक गांव का रहने वाला युवक 21 दिसंबर 2019 को राजस्थान गया था। उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। रात में एक महिला घर पर गई और किसी की तबियत खराब होने की बात कहकर महिला को बुला ले गई। आरोप है कि वह उसके घर पर पहुंची। वहां उसे बंधक बनाकर तीन दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

पति के वापस आने के बाद 24 दिसंबर 2019 को उसने पुलिस से शिकायत की लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। इसके बाद वह लगातार अधिकारियों से शिकायत करती रही। अधिकारियों के आदेश पर सोमवार को राजेश पटेल, देवा, इंद्रदेव, वसीम,  बृजेश कुमार, चंद्रभूषण, राकेश नाथ पाण्डेय और उसके घर से बुलाने वाली महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


कालेज गई छात्रा का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज : मऊआइमा हटिया धोबियान गांव निवासी एक व्यक्ति की 16 वर्षीय बेटी कालेज गई थी। वह वापस नहीं लौटी तो पिता ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें