यह प्रमुख कार्य होंगे प्रयागराज जंक्शन में
यहां एक मल्टी स्टोरी इमारत का निर्माण कर वहां एक ही छत के नीचे यात्रियों के ठहरने, खाने एवं जरूरी वस्तुओं की खरीदारी की सुविधा दी जाएगी। इस दौरान रूट वाइज ट्रेनों के यात्रियों के आने एवं जाने का रास्ता बनाया जाएगा। इस व्यवस्था से कुंभ मेले के दौरान भी यात्रियों को सहूलियत होगी। जंक्शन पर लिफ्ट और एस्केलेटर की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। जंक्शन के सिटी साइड के साथ सिविल लाइंस साइड में आधुनिक प्रतीक्षालय का भी निर्माण होगा। तकरीबन 100 यात्रियों की क्षमता वाले डारमेंट्री का निर्माण, सभी प्लेटफार्म पर साधारण टिकट की खरीदारी के लिए एटीवीएम आदि की भी व्यवस्था की जाएगी। दोनों साइड में पिकअप और ड्राप प्वाइट लेन का निर्माण, प्रीपेड टैक्सी बूथ और आधुनिक सुविधाओं से युक्त वाहन पार्किंग भी बनाई जाएगी।
स्टेशन डेवलपमेंट कारपोरेशन नहीं करेगा काम
जंक्शन और कानपुर सेंट्रल स्टेशन को विकसित करने का काम पहले इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कारपोरेशन को करना था, लेकिन अब यह कार्य उत्तर मध्य रेलवे जोन अपने स्तर से करेगा। प्रयागराज और कानपुर स्टेशन प्रयागराज मंडल के ही अधीन है। इस वजह से यहां होने वाले सारे कार्य की मॉनीटरिंग डीआरएम प्रयागराज की ही रहेगी।
मंडल के प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल के डेवलपमेंट का कार्य होना है। यहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं यात्रियों को उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अब शुरू होने जा रही है। - मोहित चंद्रा, डीआरएम, प्रयागराज मंडल ।