फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : आखिर क्या है सीडी का राज, पुलिस की तहकीकात से होगा पर्दाफाश

Tue, 21 Sep 2021 04:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध दशा में मौत के मामले में एक कथित सीडी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस सीडी में क्या है इसकी जांच की मांग की जा रही है। 
विज्ञापन
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद एक कथित सीडी सुर्खियों में है। आखिर सीडी में ऐसा कौन सा राज छिपा है, जो एक महंत को खुदकुशी के लिए मजबूर कर दिया। अब पुलिस की तहकीकात से पर्दाफाश होगा कि आखिर सीडी क्या है। सीडी में कुछ है भी या महज अफवाह है, जिसके जरिए महंत को ब्लैकमेल किया जा रहा था। 
विज्ञापन


महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद तमाम तरह की अफवाहों और चर्चाओं का दौर जारी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद मठ के लोगों के बीच चर्चा थी कि एक सीडी के जरिए महंत को ब्लैक मेल किया जा रहा था। आखिर वह सीडी किसके पास है।

कौन वह शख्स था जो महंत को सीडी के जरिए ब्लैकमेल कर रहा था। इसकी वजह से वह इस कदर तनाव में थे कि उन्हें खुदकुशी करने पर मजबूर होना पड़ा। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में महंत ने लिखा है कि वह सम्मान से जिए। अब बिना सम्मान के वह नहीं जी सकते।
विज्ञापन


इससे साफ जाहिर होता है कि वह बेहद तनाव में थे। मई महीने में अपने ही शिष्य आनंद गिरि को निरंजनी अखाड़े से निकाला था। इसके बाद आनंद गिरि के कुछ करीबियों ने महंत की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए शादी समारोह में शामिल होने का वीडियो वायरल किए थे।

जिसमें महंत एक करीबी को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। अब जबकि महंत की मौत हो गई है तो एक बार फिर से सीडी का जिन्न डरा रहा है। हालांकि पुलिस अफसर अभी किसी ऐसी सीडी के मिलने की बात से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें